सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

अवदह खास में देर रात हमला, लूटपाट और आगजनी

वीडियो वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़। बरदह थाना के अवदह खास में सोमवार देर रात करीब दो बजे एक परिवार पर घातक हमला, लूटपाट और आगजनी की वारदात हुई। घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस को जांच में मदद मिली है।

 

पीड़िता शिवकुमारी पत्नी उमेश चंद्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पति ने यूनियन बैंक के पास जमीन खरीदी थी, जिस पर कुछ लोग जबरन कब्जा करना चाहते थे। उन्हें लंबे समय से मकान खाली करने की धमकियां मिल रही थीं। 30 जुलाई की रात को कुछ हमलावर हथियारों के साथ घर में घुस आए। हमलावरों ने लाठी, डंडा, पिस्टल और फावड़ा से लैस होकर घर में मौजूद लोगों पर हमला किया। घटना में राहुल, विशाल और विवेक को गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं के गहने, दो लाख रुपये नकद, पांच मोटरसाइकिलें और अन्य कीमती सामान लूट लिए। इसके बाद घर में रखे टेंट हाउस के सामान को आग लगा दी गई। हमलावरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी तोड़ डाले, ताकि कोई साक्ष्य न बचे। हालांकि एक डीवीआर सुरक्षित रह गया, जिससे घटना का वीडियो अब वायरल हो गया है। घटना की सूचना 112 नंबर पर रात 2ः45 बजे दी गई, जिसके बाद सीओ लालगंज भूपेश पांडेय और थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। सीओ ने बताया कि अब तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और पीड़िता महिला का बयान धारा 164 के तहत न्यायालय में दर्ज कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। वहीं, पीड़ित परिवार ने हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पूरा गांव इस घटना से दहशत में है।  

सर्वाधिक पढ़ीं गईं