सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

शीशम के पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव, इलाके में सनसनी

पुलिस ने मौके पर पहुंच शुरू की जांच, शव पीएम को भेजा
मृतक करता था वेल्डिंग कार्य, परिजनों का रो-रो बुरा हाल



आजमगढ़। थाना गंभीरपुर क्षेत्र के सिंघड़ा गांव के सिवान में मंगलवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव शीशम के पेड़ से लटकता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान धरनीपुर विषया निवासी 55 वर्षीय राजेंद्र विश्वकर्मा पुत्र सत्यनारायण विश्वकर्मा के रूप में हुई है।

 परिजनों के अनुसार, राजेंद्र विश्वकर्मा पेशे से वेल्डिंग मिस्त्री थे और 28 जुलाई की सुबह ठेकमा बाजार वेल्डिंग का कार्य करने के लिए निकले थे। शाम तक घर न लौटने पर परिवार ने यह समझा कि वे किसी काम से बाहर गए होंगे, जैसा कि वे कभी-कभी करते थे। लेकिन अगली सुबह जब सिंघड़ा गांव के वीरेंद्र यादव के खेत में एक शव पेड़ से लटकता देखा गया, तो सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त राजेंद्र विश्वकर्मा के रूप में की। मौके पर गंभीरपुर थानाध्यक्ष और सीओ आस्था जायसवाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार में पत्नी मीना देवी, दो पुत्र सूरज और तरुण, और एक विवाहित पुत्री हैं। पिता की इस प्रकार संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरा परिवार सदमे में है और रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि यह आत्महत्या है या फिर कोई और वजह, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।  


सर्वाधिक पढ़ीं गईं