सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

मां, बेटे सहित खुद को युवक ने मारी गोली, मौत

सनसनी खेज वारदात से वार्ड में सनसनी
पारिवारिक कलह बताई जा रही वजह 

मृतक नीरज,​ पत्नी, बच्ची, मां और पिता के साथ 
आजमगढ़ । जहानगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 सरदार वल्लभभाई पटेल नगर में मंगलवार को दोपहर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। वार्ड निवासी एक युवक ने पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर अपनी मां, बेटे और बेटी को गोली मारने के साथ ही खुद को भी गोली से उड़ा लिया। इस घटना में मां और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके बेटे को अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

  सरदार बल्लभ भाई पटेल मोहल्ला निवासी नीरज पांडेय (32) परिवार के साथ वाराणसी में रहता था। वह पेट्रोल पंप पर वाहनों में तेल भरने का कार्य करता था। एक सप्ताह पूर्व उसकी पत्नी, बच्चों के साथ गांव पहुंची थी। सोमवार की शाम वह भी वाराणसी से घर पहुंचा था। मंगलवार को दोपहर में किसी बात से नाराज होकर उसने अपनी मां चंद्रकला (55), पुत्री शुभी पांडेय (07) और बेटा संघर्ष पांडेय (04) को गोली मार दी। तीन लोगों को गोली मारने के बाद नीरज ने खुद को भी गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी को एंबुलेंस के जरिए जहानागंज स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां चिकित्सकों ने नीरज और उसकी मां चंद्रकला को मृत घोषित कर दिया। वहीं बेटी शुभी पांडेय और बेटे संघर्ष पांडेय की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने संघर्ष पांडेय को भी मृत घोषित कर दिया, जबकि शुभी पांडेय का इलाज जारी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है। 

पारिवारिक कलह और शराब के नशे में युवक द्वारा इस घटना को अंजाम दिया जाना है। मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। दोनों बच्चों को इलाज के लिए भेजा गया था, लेकिन नीरज के बेटे की भी मौत हो गई। बच्ची को भी पेट में गोली लगी है लेकिन उसकी हालत स्थिर है। घटना की जांच की जा रही है। 

-हेमराज मीना, एसएसपी

सर्वाधिक पढ़ीं गईं