सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

सौ रुपये का स्टांप लगाकर 1.62 करोड़ के स्टांप की चोरी

अमौड़ा टोल प्लाजा की संचालक कंपनी का कारनामा 
सगड़ी में पांच पर बालू खनन में लगभग डेढ़ लाख की चोरी का आरोप 


आजमगढ़। जिले में डेढ़ करोड़ से अधिक के स्टांप चोरी का मामला आया है। अमौड़ा टोल प्लाजा के संचालक ने जहां 100 रुपये का स्टांप लगाकर 1,62,20,660 रुपये के स्टांप चोरी की वहीं सगड़ी तहसील में पांच लोगों पर सफेद बालू के खनन में 1,46,120 रुपये की स्टांप चोरी करके विभाग को चूना लगाने का आरोप है। विभाग की ओर से इन छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

एआईजी स्टांप राजेश कुमार ने बताया कि अमौड़ा मोहिउद्दीनपुर टोल प्लाजा के लिए आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के वेणुगोपालनगर निवासी टी शुभनारायन रेड्डी ने जून 2024 से जून 2025 के लिए 40 करोड़ 55 लाख 18 हजार 786 रुपये का बिड एमाउंट जमा किया था। इसके लिए उन्होंने मात्र 100  रुपये का स्टांप लगाया जबकि इसके लिए 1,62,20,760 रुपये की स्टांप ड्यूटी बनती थी। इस प्रकार कंपनी ने 1,62,20,660 रुपये स्टांप की चोरी की है। इसके लिए कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब उनके ऊपर स्टांप ड्यूटी के साथ ही जुर्माना लगाकर वसूली भी की जाएगी। रुपये की स्टांप ड्यूटी बनती थी। इस प्रकार कंपनी ने 1,62,20,660 रुपये स्टांप की चोरी की है। राजेश कुमार, एआईजी ने बताया कि कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब उनके ऊपर स्टांप ड्यूटी के साथ ही जुर्माना लगाकर वसूली भी की जाएगी। 

खनन में चोरी पर पांच पर केस दर्ज

सगड़ी तहसील का देवरांचल एरिया सफेद बालू के खनन का सबसे बड़ा केंद्र हैं। सफेद बालू के खनन के लिए पांच लोगों ने जो स्टांप ड्यूटी लगाई थी वह काफी कम थी। इन पांच लोगों द्वारा विभाग को एक लाख 46 हजार 120 रुपये की चोरी की। अब विभाग मुकदमा दर्ज कर इन लोगों से चोरी की गई रकम और जुर्माने की धनराशि वसूलने की तैयारी में जुटा हुआ है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं