सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

राणा बलवीर सिंह देवदूत वानर सेना के बने जिलाध्यक्ष

बोले, जल्द होगी कार्यकारिणी की घोषणा


आजमगढ़।
देवदूत वानर सेना आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष राणा बलवीर सिंह के नियुक्त होने से कार्यकर्ताओं में हर्ष है। सभी सेना के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के इस निर्णय की सराहना कर रहे हैं। 

 देवदूत वानर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश दुबे ने बताया कि राष्ट्रीय कार्य कारिणी ने तरवां क्षेत्र के टंडवा निवासी राणा बलवीर सिंह पुत्र बालेश्वर सिंह को जिला प्रभारी और जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। राणा बलवीर सिंह की संगठन के प्रति गहरी निष्ठा प्रतिबद्धता व कार्य क्षमता को देखते हुए यह अहम जिम्मेदारी दी गई है, वे एक मजबूत देवदूत वानर सेना आजमगढ़ में खड़ा करेंगे। नवनियुक्त जिला प्रभारी राणा बलवीर सिंह ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि संगठन ने मुझे जो दायित्व सौंपा है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। कहा कि देवदूत वानर सेना प्रत्येक सामाजिक कार्याे में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगी। उन्होंने कहाकि सेना के सभी साथी देवदूत बनकर समाज के सजग प्रहरी के रूप में कार्य करेंगे। जिले के सामाजिक क्षेत्र में नए परिवर्तन की शुरूआत होगी। जल्द ही कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। बधाई देने वालों में संतोष सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष शरद सिंह, अमित राय, रणंजय सिंह, सत्येंद्र सिंह, सूर्यभान, हंसराज, जगदीश शुक्ला आदि शामिल रहे। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं