सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

गुरूघाट श्रीरामजानकी मंदिर में धूमधाम से मना श्रीरामजन्मोत्सव

श्रीराम धार्मिक मूल्यों के संस्थापकः सुभाष चंद तिवारी ‘कुंदन‘


आजमगढ़। नगर के गुरुघाट स्थित श्रीरामजानकी मंदिर में रविवार को श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मना। मंदिर के महंत श्रीश्री 108 संजय दास महाराज ने वैदिक रीति से पूजन संपन्न कराया। श्रीराम जन्मोत्सव के दौरान घंट घड़ियाल और जयकारो से मंदिर परिसर गूंज उठा। 

  पूजन के बाद आयोजित कार्यक्रम में श्री राम जानकी मानस सेवा समिति के अध्यक्ष पंडित सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने कहा कि ब्रह्मांड के नायक मर्यादापुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्श भूमंडल के समस्त जीवों के मुक्ति शांति, आनंद, समरसता के मूल आधार हैं। उनके आदर्शों का जीवन में अनुसरण कर पारिवारिक, सामाजिक संबंध और आध्यात्मिक साधना के समस्त लक्षण सिद्ध होते रहेंगे। उन्होंने कहा कि श्रीराम धार्मिक मूल्यों के संस्थापक हैं, वे लोगों के अंतस्तल में विराजमान हैं।  अंत में आराती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर बाला जी के भक्त सुधीर जी महाराज, गौरव बरनवाल, विजय बरनवाल, गुलाब चंद्र पाठक, शुभम पांडे, आकाश पांडे, विशाल तिवारी, लालचंद सिंह, सुनील गुप्ता, रामवृक्ष विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।  

सर्वाधिक पढ़ीं गईं