सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने गांधी जी को दी श्रद्धांजलि

गांधी जी ने दुनिया को सत्य और अहिंसा का दिया विचारः नजम शमीम


आजमगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 76वीं पुण्यतिथि बृहस्पतिवार को शहर कांग्रेस कार्यालय में निवर्तमान अध्यक्ष मोहम्मद नजम शमीम के अध्यक्षता में मनाई गई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ता ने गांधी जी के छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद रैदोपुर तिराहा पर जाकर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर रामधुन गाया।
इस अवसर  नजम शमीम ने कहा कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है। लेकिन देश में कुछ ऐसे तत्व हैं जो गोडसे की मूर्ति बनाकर पूजा कर रहे हैं, यह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने दुनिया में देशवासियों को हमेशा सत्य और अहिंसा का विचार दिया। गांधीजी की आवाज़ पर सारा देश एक हो जाता था आज भी गांधी जी हमारे दिलों में जिंदा हैं और उनके विचारों को हम अंगीकार कर आगे बढ़ रहे हैं। रेयाजुल हसन ने कहा कि अगर अहिंसा को अपना हथियार बना लें तो देश बहुत आगे तक जाएगा। कार्यक्रम को देवी प्रसाद पांडेय, गोविंद शर्मा, बालचंद राम, मुशीर अहमद, मंत्राज यादव, देवी प्रसाद पांडेय, समीर अहमद, मोहम्मद असलम, मोहम्मद ओबैद, राहुल यादव, नसर शमीम, मोहम्मद अफजल, अल्ताफ राजा, ओसामा, फहीम खान, अनीस अहमद, प्रमोद कुमार, अजय गौतम आदि उपस्थित रहे! 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं