सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

भाजपा लालगंज के मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधि की सूची जारी


जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी बधाई 

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी लालगंज के मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि की सूची जारी कर दी गई है। वहीं जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों को बधाई दी है। 

बुधवार को प्रेस को जारी बयान में सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ महेंद्र नाथ पांडेय की संस्तुति पर जिला चुनाव अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने सूची मंगलवार की देर शाम घोषित की। इस क्रम में अतरौलिया विधानसभा के मंडल अध्यक्ष अतरौलिया मंडल अध्यक्ष सुभाष निषाद और जिला प्रतिनिधि धीरज मिश्रा, कोयलसा मंडल अध्यक्ष रुद्र प्रकाश शर्मा और जिला प्रतिनिधि प्रिंस सिंह, कौड़ियां मंडल अध्यक्ष बिंदु सिंह और जिला प्रतिनिधि आशुतोष चौबे, अहिरौला मंडल अध्यक्ष अर्पित मौर्य और जिला प्रतिनिधि रंजय तिवारी, मड़ियापार मंडल अध्यक्ष राजू राजभर और जिला प्रतिनिधि शैलेश सिंह, निजामाबाद विधान सभा के मिर्जापुर मंडल अध्यक्ष नीरज गिरी और जिला प्रतिनिधि सत्य नारायण भारती, सरायमीर मंडल अध्यक्ष रामभुवन मौर्य और जिला प्रतिनिधि संदीप अस्थाना, तहबरपुर मंडल अध्यक्ष आशुतोष राय और जिला प्रतिनिधि राम भवन राम, फूलपुर पवई विधानसभा के पवई मंडल अध्यक्ष विजय कुमार सिंह और जिला प्रतिनिधि राममनी यादव, फूलपुर मंडल अध्यक्ष रत्नेश कुमार बिद और जिला प्रतिनिधि आशुतोष पांडेय, माहुल मंडल अध्यक्ष विमलेश पांडेय और जिला प्रतिनिधि प्रमोद राजभर, मैगना मंडल अध्यक्ष विद्यानंदन कंचन भारती और जिला प्रतिनिधि अजय गुप्ता, दीदारगंज विधानसभा के सिकरौर मंडल अध्यक्ष सुरेश राजभर और जिला प्रतिनिधि मनीष चंद्र विश्वकर्मा, मार्टिनगंज मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह और जिला प्रतिनिधि गौरव राय गोलू, मोहम्मदपुर मंडल अध्यक्ष मनीष राय और जिला प्रतिनिधि उग्रसेन चौहान, दीदारगंज मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार और जिला प्रतिनिधि रोशन कुमार राजभर, लालगंज विधानसभा के लालगंज मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह और जिला प्रतिनिधि रजनीश जायसवाल, पल्हना मंडल अध्यक्ष विक्रांत सिंह और जिला प्रतिनिधि जगदीप साव, बरदह मंडल अध्यक्ष शरद राय और जिला प्रतिनिधि सुनील सिंह, देवगांव सिधौना मंडल अध्यक्ष अलका सिंह और जिला प्रतिनिधि अजय जायसवाल, ठेकमा मंडल अध्यक्ष सिनोद मौर्या और जिला प्रतिनिधि आशीष गुप्ता बनाए गए है।  

सर्वाधिक पढ़ीं गईं