सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

अजय के जिला प्रतिनिधि, रामहित के मंडल अध्यक्ष बनने पर बधाई का तांता

अजय सैनी ने प्रदेश चुनाव अधिकारी महेंद्र नाथ पांडेय का जताया आभार
बोले, पार्टी हित में कार्य करते हुए जनता की समस्याओं का करूंगा निस्तारण

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी ब्लाक ईकाई रानी की सराय की बैठक सोमवार को हुई। जिसमें पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रतिनिधि की जारी सूची में रामहित राजभर को मंडल अध्यक्ष और अजय सैनी को जिला प्रतिनिधि बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान सभी दोनों पदाधिकारियों के मनोनयन पर बधाई दी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला प्रतिनिधित अजय सैनी ने प्रदेश चुनाव अधिकारी डा. महेंद्र नाथ पांडेय का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है उसका  पूरी निष्ठा से निर्वहन करूंगा। पार्टी हित में कार्य करते हुए कार्यकर्ता सहित जनता की समस्या का हर स्तर पर जाकर निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आने वाले चुनाव की तैयारियों आप सभी अभी से जुट जाए, लोगों से मिले और उनकी समस्याओं को बताए, ताकि उसका निस्तारण कराया जा सके। उन्होंने रामहित राजभर को रानी की सराय मंडल अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। इस अवसर पर संजय मोदनवाल, दिलीप जायसवाल, चंदन चौधरी, रामबदन मौर्य, सुनील राय, रिंकू राय, आशीष कुमार, राज सैनी, मनोज सैनी, राकेश सेठ, दिलीप ठठेरा, मनोज गुप्ता, मनोज बरनवाल, संदीप विश्वकर्मा, सरोज चौरसिया आदि मौजूद रहे। 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं