सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

सागर पैलेस में गणेश पूजन व दीप प्रज्वलन के साथ पहली शादी की शुरुआत

आधुनिक सुविधा से सुसज्जित मैरिज हॉल से क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर ठेकमा। क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण उस समय आया जब आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘सागर पैलेस’ मैरिज हॉल में गणेश पूजन व दीप प्रज्वलन के साथ पहली शादी की शुरुआत की गई। मैरिज हॉल के संस्थापक राम प्यारे राय ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। क्षेत्र में पहले विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए समुचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था। ऐसे में सागर पैलेस के शुरू होने से अब क्षेत्रवासियों को एक सुसज्जित और व्यवस्थित स्थान मिल गया है, जहां विवाह, मांगलिक कार्यक्रम और सामाजिक आयोजन आसानी से आयोजित किए जा सकेंगे। सागर पैलेस के संचालन से क्षेत्र में रोजगार सृजन की दिशा में भी एक अहम पहल हुई है, जिससे स्थानीय लोगों को काम के अवसर मिलेंगे। ज्ञात हो कि 22 जुलाई 2024 को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई थी। निरंतर प्रयासों के बाद निर्माण कार्य पूरा हुआ और 11 फरवरी 2026 को गृह प्रवेश के साथ इसे औपचारिक रूप ...

अज्ञात वाहन के पीछे घुसी ट्रेलर, चालक की मौत

खलासी गंभीर, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती


आजमगढ़। गंभीरपुर थाना के सिद्धपुर गांव के पास बीती रात हाईवे के किनारे खड़े अज्ञात वाहन के पीछे ट्रेलर जा घुसी। घटना ट्रेलर चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने ड्राइवर को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल खलाीस का उपचार चल रहा है।  

  गंभीरपुर थाना के सिद्धपुर गांव के पास हाईवे पर किनारे खड़े अज्ञात वाहन खड़ा था। देर रात लगभग एक बजे के करीब एक ट्रेलर पीछे से उक्त वाहन में जा घुसी। रात का समय होने के कारण घटना के बाद उक्त वाहन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। उधर घटना में देवरिया जिला के मदनपुर थाना के पूचेवार गांव निवासी ट्रेलर के चालक सुरेश यादव 45 पुत्र बाबूराम और जिले के महाराजगंज थाना के अमानी गांव निवासी खलासी अंगद साहनी 17 ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर भेजा, जहां डाक्टरों ने ड्राइवर को मृत घोषित कर दिया। जबकि खलासी का उपचार जारी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं