सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

फैमली रेस्टोरेंट ‘आर्कटिक कम्यून‘ का उद्घाटन कल

खास बात नानवेज और वेज दोनों का किचन अलग
अच्छा व्यंजन परोसने के साथ अच्छा माहौल देने को कटिबद्धः एमडी इशांत

आजमगढ़। शहर के बैठौली तिराहा मऊ रोड पर मंगलवार को पूर्वांचल के सबसे बड़े फैमली रेस्टोरेंट ‘आर्कटिक कम्यून‘ का भव्य उद्घाटन छह अगस्त 2024 को दोपहर दो बजे होगा। जानकारी देते हुए रेस्टोरेंट के एमडी इशांत श्रीवास्तव ने बताया कि यह रेस्टोरेंट पूर्वांचल का सबसे बड़ा फैमली रेस्टोरेंट है। इस रेस्टोरेंट में लोग अपने परिवार के साथ कई प्रकार के व्यंजनों का आनन्द लेंगे। पूर्वांचल के इस हाइटेक रेस्टोरेंट में कई तरह सुविधाएं लोगों को उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल का यह इकलौता रेस्टोरेंट होगा, जहां इंडियन, साउथ इंडियन, चाइनिज के साथ अन्य कई प्रकार के लजीज व्यंजन और ग्राहकों के मनपसंद चीजें उपलब्ध होंगे। यहां लोगों को शुद्ध शाकाहारी भोजन और नानवेज के साथ सभी प्रकार के फास्ट फूड सर्वाेत्तम परीक्षण और गुणवत्ता पर उपलब्ध मिलेगा। उन्होंने बताया कि सबसे बड़ी बात यह है कि यहां नानवेज और वेज का किचन दोनों अलग-अलग है। इसके अलावा  सुंदर खुले बगीचे के साथ छोटे उत्सव और अन्य पार्टी के लिए सबसे उपयुक्त स्थान है। उनका कहना है कि  उनकी तमन्ना थी कि शहर में एक अच्छा और आधुनिक रेस्टोरेंट लोगों की सेवा में दूं जहां लोग अपने परिवार के साथ सकुन के कुछ अच्छे पल बिता सके, उन्होंने यह भी बताया कि यह रेस्टोरेंट पर्यटकों व आमलोगों के बजट के अनुरूप है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं