सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से मारी बाइक में मारी टक्कर, युवती की मौत

जीजा के साथ बाजार आई थी युवती, एएनएम की कर रही थी तैयारी


आजमगढ। रानी की सराय कस्बा में सोमवार की देर रात करीब साढ़े नौ बजे तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक पर सवार युवती अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और ट्रक के नीचे आ गई। ट्रक से कुचलने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौका देख चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर युवती के मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानी की सराय में वार्ड ब्वाय के पद पर कार्यरत नीरज अस्थाना सोमवार की रात अपनी साली प्रियंका 32 पुत्री सुरेश चंद अस्थाना को लेकर बाजार किसी काम से आए थे। इस बीच अभी दोनों राजा गली के पास पहुंचे ही थे कि आजमगढ़ की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक में पीछे से धक्का मार दिया। धक्का लगने से प्रियंका अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। जिससे पीछे से आ रहे ट्रक के नीचे आ गई। ट्रक से कूचलने से प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नीरज बाल-बाल बच गया। वहीं चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी। उधर युवती की मौत की सूचना मिलने पर उसकी बहन सहित अन्य परिजन पहुंच गए। युवती के शव को देख बहन दहाड़े मारकर रोने लगी। बता दें कि प्रियंका अपने जीजा नीरज के यहां रहकर एएनएम की तैयारी कर रही थी। मुलतः वह बरदह थाना के महुजा नेवादा गांव की रहने वाली थी। मृत युवती चार भाई और तीन बहनों में सबसे छोटी थी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं