सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ऑपरेशन में आठ घंटे की देरी का आरोप, गर्भ में नवजात की मौत

निजी अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव के पास लखनऊ-बलिया हाईवे किनारे स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान गर्भस्थ नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर ऑपरेशन में करीब आठ घंटे की देरी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए मंगलवार रात हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेठवल निवासी राजनारायण जायसवाल ने बताया कि वह पिछले एक साल से अपनी पत्नी शालिनी जायसवाल का इसी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। मंगलवार सुबह करीब सात बजे उन्होंने पत्नी को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि दोपहर 12 बजे तक अस्पतालकर्मी सामान्य प्रसव होने का आश्वासन देते रहे। इसके बाद करीब 12:30 बजे ऑपरेशन के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराए गए और 10 हजार रुपये जमा कराए गए। परिजनों का आरोप है कि सहमति लेने के करीब आठ घंटे बाद रात पौने नौ बजे ऑपरेशन किया गया। तब तक गर्भ में ही नवजात की मौत हो चुकी थी। इसकी जानक...

अतरौलिया में भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा

जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश ने तिरंगा लहरा किया रवाना


आजमगढ़।
‘हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी लालगंज की ओरसे हर घर तिरंगा अभियान के निमित अतरौलिया विधानसभा में युवा मोर्चा ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा को भारतीय जनता पार्टी लालगंज के जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने तिरंगा लहराकर रवाना किया।

  जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि स्वतंत्रा दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान से लोगों में देश भावना जागृत करेंगे। भाजपा कई वर्षों से देशवासियों के साथ मिलकर  हर्षाेल्लास के साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता के संकल्प को प्रतिबद्धता के साथ हर घर तिरंगा यात्रा मनाती आ रही है। उन्होंने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान आह्वान के बाद देशवासियों में देशभक्ति की भावना बढ़ी है। इस क्रम में आज महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों के आस-पास स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। इसी क्रम में 13 से 15 अगस्त को महापुरुषों एवं भारत माता के वीर सपूतों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों पर माल्यार्पण किया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जिला संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी के बाद मौन जुलूस भी निकालेंगे। इस अवसर पर ऋषिकांत राय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्कर मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष चंद्रजीत तिवारी, जिला मंत्री अजय यादव, जिला मीडिया प्रभारी मयंक श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष सुनील पांडेय, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अंकुर राय, जिलामंत्री राज सिंह, जय किशन पांडेय आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं