सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

धूमधाम से मना गुरु पूर्णिमा का पर्व

सनातन धर्म  में गुरु का स्थान सबसे बड़ा: कुन्दन 


आजमगढ़। नगर के गुरुघाट स्थित श्री राम जानकी मंदिर और गहजी स्थित मौनी बाबा आश्रम में रविवार को गुरु पूर्णिमा धूमधाम  से मना। इस दौरान लगे जयकारों से क्षेत्र गुंजते रहे।


गुरुघाट स्थित श्री राम जानकी मंदिर में स्थापित मौनी बाबा की प्रतिमा का शिष्यों ने विधि विधान इस से पूजन किया। मौनी बाबा मंडल फाउंडेशन के महामंत्री पं. सुभाष चंद्र तिवारी कुन्दन  ने कहा कि सनातन धर्म में गुरु का स्थान सबसे बड़ा है,  गुरु को ब्रह्मा,  विष्णु और महेश मानकर परम ब्रह्म परमेश्वर के रूप मे पूजा. जाता है। संत शिरोमणि मौनी बाबा रामलाल दास महाराज को तप और त्याग की मूर्ति बताते हुए उन्होंने कहा कि अपने चमत्कारी सिद्धियों के बल पर श्री महाराज जी ने सदैव अपने शिष्यों का कल्याण किया और प्राणियों की सेवा व परोपकार को सबसे बड़ा धर्म बताया। इसी क्रम में मौनी बाबा आश्रम में सुबह से ही गुरु पूजन के लिए शिष्यों का तांता लगा रहा। आश्रम के महंत हरिप्रसाद दास, स्वामी शुभम दास, मौनी बाबा मंडल फाउंडेशन के महामंत्री पंडित सुभाष चंद्र तिवारी कुन्दन और कोषाध्यक्ष  लालबहादुर  चौरसिया लाल ने फाउंडेशन के संस्थापक पंडित राजनाथ पांडे के सौजन्य से एक हजार पौधे भक्तों में वितरित किया गया। इस मौके पर संजय कुमार पांडेय सरस, कथा वाचक अंकित महाराज, महंत संजय पांडेय, विश्व देव उपाध्याय, सतीश मिश्रा, सत्यप्रकाश तिवारी पप्पू, सुभाष श्रीवास्तव, शुभम पांडेय आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं