सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

निरहुआ के आठ बच्चे पैदा करने वाले बयान को लेकर आयोग सख्त

जिला निर्वाचन अ​धिकारी को दिया जांच का निर्देश

आजमगढ़। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने आजमगढ़ के सांसद और भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ द्वारा एक पत्रकार को दिए इंटरव्यू के विवाद में आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर की शिकायत को संज्ञान में लिया है। विशेष कार्य अधिकारी संजय कुमार सिंह ने डीएम आजमगढ़ को शिकायत की जांच कराकर आख्या से शिकायतकर्ता और उन्हें अवगत कराने का आदेश दिया है।

 जानकारी के अनुसार अमिताभ ठाकुर ने शिकायत में कहा था कि निरहुआ द्वारा इंटरव्यू में की गई कतिपय टिप्पणियों पर राजनीतिक विवाद शुरू होने पर उन्होंने इसे एआई से बनाया फेक वीडियो बात कर चुनाव आयोग को शिकायत की, जिसके आधार पर अन्य लोगों ने भी इस वीडियो को प्रसारित करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही। इसके विपरीत इंटरव्यू लेने वाले पत्रकार सहित तमाम लोगों ने इसे पूरी तरह सही बताया। उन्होंने कहा था कि यदि यह इंटरव्यू फर्जी है तो यह गंभीर अपराध है और यदि यह इंटरव्यू फर्जी नहीं है, तब भी गंभीर अपराध है क्योंकि एक सही इंटरव्यू को फर्जी बात कर लोगों को धमकी दी गई है। उन्होंने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, आईपीसी और आईटी एक्ट में समुचित विधिक कार्रवाई की मांग की थी। इस पर विशेष कार्य अधिकारी संजय कुमार सिंह ने डीएम आजमगढ़ को शिकायत की नियमानुसार आवश्यक जांच करा कर जांच आख्या से शिकायतकर्ता तथा उन्हें अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।

यह है मामाला

भाजपा  प्रत्याशी और आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल निरहुआ के एक वीडियो बयान में उन्‍होंने कथित तौर पर ये कहा कि बेरोजगारी तो वे लोग बढ़ा रहे हैं जो बच्‍चे पैदा किए जा रहे हैं। निरहुआ कह रहे हैं कि ‘बताइए मोदी जी या योगी जी का एक भी बच्चा है क्‍या...उन्होंने तो बेरोजगारी को रोक दिया कि बेरोजगारी नहीं बढ़ाएंगे, तो बेरोजगारी बढ़ा कौन रहा है, वो जो बच्चे पर बच्चे पैदा किए जा रहा है। सरकार कह रही है रुक जाओ तो मान भी नहीं रहा है।श्  वीडियो वायरल हुआ तो निरहुआ ने कहा कि वीडियो पूरी तरह फेक है। उन्‍होंने चुनाव आयोग से इसका संज्ञान लेने की मांग की है। आजमगढ़ सांसद ने भी एक्‍स अकाउंट पर लिखा कि फेक वीडियो प्रमोट करने का ट्रेंड हो गया है। कांग्रेस का, कोई भी देखकर समझ जाएगा कि ओंठ कुछ और बोल रहा है। एआई से साउंड क्लोन करके क्या साबित करना चाहते हैं। चुनाव आयोग कृपया संज्ञान ले।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं