सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

नपं अध्यक्ष मार्टिनगंज, ब्लाक प्रमुख यशवंत और सौरभ सिंह भाजपा में शामिल

कार्यकर्ताओं में हर्ष, बधाई का तांता, बोले भाजपा की जीत पर बहेंगी विकास की बयार

पूर्वांचल संवाद (प्रीतम सिंह)

आजमगढ़। नगर पंचायत मार्टिनगंज अध्यक्ष श्रीमती अपूर्वा सिंह, ब्लाक प्रमुख यशवंत शर्मा व दोनों पदों के प्रतिनिधि सौरभ सिंह बीनू के भारतीय जनता पार्टी में वापसी पर कार्यकर्ताओं में हर्ष हैं। वहीं इस बदले राजनैतिक समीकरण से लालगंज सुरक्षित सीट से भाजपा को मजबूती मिलने का दम भरा जाने लगा है। 

 बता दें कि शनिवार को लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में उत्तर प्रदेश भाजपा ज्वाइंनिग कमेटी के अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कांता कर्दम व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की मौजूदगी में नगर पंचायत मार्टिनगंज अध्यक्ष श्रीमती अपूर्वा सिंह, ब्लाक प्रमुख यशवंत शर्मा व उनके प्रतिनिधि सौरभ सिंह बीनू भाजपा में शामिल हुए। मार्टिनगंज नपं अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख के संयुक्त प्रतिनिधि सौरभ सिंह बीनू ने कहा कि लालगंज सुरक्षित सीट से भाजपा की ऐतिहासक जीत होगी और मोदी सरकार के 400 पार के लक्ष्य को पूर्ण करने में आजमगढ़ की दोनों सीटों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। भाजपा विकास गांरटी लेती है और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के आधार पर आज नए भारत का निर्माण कर रही है।  

उन्होंने भरोसा दिलाया कि लालगंज संसदीय क्षेत्र में जो विकास ठप्प हुआ था, उसकी भरपाई लालगंज की जनता आगामी चुनाव में भाजपा को जीत दिलाकर करेगी। बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व सांसद श्रीमती नीलम सोनकर, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ श्रीकृष्ण पाल, धु्रव सिंह, अखिलेश मिश्र गुड्डू, प्रेम प्रकाश राय, एमएलसी रामसूरत राजभर, विनोद राय आदि शामिल हैं। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं