सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

ठेकमा ब्लाक सभागार में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम

नीलम सोनकर ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी 

ठेकमा। ब्लाक सभागार में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी लालगंज की ओर से नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं के लिए सरकार के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी महिलाओं को दी गई। 

कार्यक्रम की शुरूआत पूर्व सांसद और लालगंज लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। महिला सुरक्षा पर बात करते हुए कहा कि भविष्य में उनके लिए और बेहतर कार्य करने के लिए सरकार  कार्य कर रही है। जिससे महिला शक्ति और मजबूत हो सके। डबल इंजन की सरकार में महिलाओं के उत्थान के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चल रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने किया। 

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष उमाकांत तिवारी, महामंत्री राकेश मिश्रा, अनिल कुमार राय, शाहिद सहित अन्य कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं