सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

सपा के सच्चे सिपाही है जमील अहमदः दुर्गा प्रसाद यादव

अल्पसंख्यक सभा के नवनियुक्त सदर विस अध्यक्ष किया स्वागत 

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के नवनियुक्त सदर विधानसभा अध्यक्ष बाबू जमील अहमद को पूर्व मंत्री व सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने अपने आवास पर सम्मानित किया। 

 पूर्व मंत्री ने कहा कि जमील अहमद के नेतृत्व में अल्पसंख्यक सभा को और अधिक मजबूती मिलेगी। जमील अहमद सपा के वर्षाे पुराने सिपाही हैं। इनके प्रयास से आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती मिलेगी। जमील अहमद ने कहा कि एक छोटे से कार्यकर्ता को विधानसभा अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने का काम केवल सपा ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि विस में पार्टी को मजबूत करने के लिए जो भी रणनीति पार्टी द्वारा बनाएगी, उसे जमीन पर साकार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपने विस के सभी घरों तक हमारे कार्यकर्ता पहुंचेगे और सपा की उपलब्धियों को बताएंगे, ताकि पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजयश्री मिल सके। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, नपा अध्यक्ष सरफराज अहमद मंसूर, जिलाध्यक्ष हकीम बेग, तारिक फैसल, रामनयन यादव, पंकज यादव, नदीम खान, मेराज, वामिक खां आदि मौजूद रहे।   

सर्वाधिक पढ़ीं गईं