सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

लाभार्थियों से संपर्क कर मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का अनुरोध

गड़हन बुजुर्ग में सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने चलाया लाभार्थी संपर्क अभियान 


आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी लालगंज जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत गड़हन बुजुर्ग में लाभार्थियों से संपर्क किया। उन्होंने लाभार्थियों से पुनः नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का अनुरोध किया।

 सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभांवित लाभुकों के जेहन में इन योजनाओं की यादों को ताजा कराना है। इन्हें बताना है कि नरेंद्र मोदी सरकार ने जो योजनाओं चलाई है। वह सीधे तौर पर जरूरतमंदों तक पहुंची। पीएम आवास से पक्का घर में रहने का सपना साकार किया गया है। रसोई के धुएं को उज्ज्वला की लौ से दूर किया गया है। खुले शौच पर पाबंदी के लिए शौचालय देकर घर की महिलाओं के मान-सम्मान की रक्षा की गई है। किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के जरिए लाभ पहुंचाया गया है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान व जिला मंत्री भाजपा अजय यादव, ब्लॉक प्रमुख पल्हना अनुराग सिंह सोनू, विक्रांत सिंह, चंद्रहास राय, विवेक राय, हैप्पी राय आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।  


सर्वाधिक पढ़ीं गईं