सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

दूल्हे के साथ अजब कांड, घर पहुंचने वाली थी बारात, प्रेमी संग थाने पहुंच गई दुल्हन



झांसी। शादी में घोड़ी चढ़ने की तैयारी कर रहे दूल्हे के साथ अजब वारदात हो गई। बारात निकलने से ठीक पहले दुल्हन प्रेमी के साथ थाने पहुंच गई और उसी के साथ रहने पर अड़ गई। कहा कि प्रेमी से शादी भी कर ली।

 झांसी में कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में हैरतअंगेज मामला सामने आया है। बारात उठने के बाद परिजन और रिश्तेदार ठुमके लगाते विवाहघर पहुंच ही रहे थे कि दुल्हन परिजनों की नजर बचाकर शादी के जोड़े में प्रेमी के साथ थाने पहुंच गई। पुलिसकर्मियों को बताया कि प्रेमी के साथ वह शादी कर चुकी है इसलिए अब दूसरी शादी नहीं कर सकती। परिजन भी थाने पहुंचे लेकिन युवती न मानी। आखिरकार दुल्हन पक्ष ने वर पक्ष को फोन कर बारात लाने से मना किया तो हड़कंप मच गया। दूल्हे के पैरों तले तो जैसे जमीन ही खिसक गई। कोतवाली मऊरानीपुर क्षेत्र निवासी युवती का विवाह मुरैना (मध्य प्रदेश) के युवक के साथ तय हुआ। बुधवार रात घराती बारात का इंतजार कर रहे थे, विवाहघर में खाना-पीना शुरू हो चुका था। इस बीच दुल्हन नजरें बचाकर प्रेमी युवक के साथ निकली और थाने पहुंच गई। वहां उसने बताया कि उसकी दूसरी शादी कराई जा रही है। साथ आए युवक के साथ उसकी तीन महीने पहले ही शादी हो चुकी है। गैर बिरादरी का युवक होने के कारण बिरादरी में शादी कराना चाहते हैं और बारात आ चुकी है। पुलिस ने इसकी सूचना विवाह स्थल पर दुल्हन के परिजनों को दी तो हड़कंप मच गया। परिजन भागते हुनए थाने पहुंचे। दुल्हन को समझाने का प्रयास किया। इस बीच बारात भी उठ चुकी थी और विवाह स्थल पर पहुंचने को आगे बढ़ रही थी। दुल्हन के कांड से बेखबर बाराती नाचते गाते आगे बढ़ रहे थे। दुल्हन के अड़ने पर परिजन हैरान रह गए। दूल्हा पक्ष को पूरा मामला बताने की हिम्मत नहीं हो रही थी। किसी तरह हिम्मत करके फोन किया तो वहां भी होश उड़ गए। कोतवाली मऊरानीपुर प्रभारी अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि दोनों बालिग हैं और दोनों ने बताया कि शादी कर चुके हैं। वार्ता के बाद दुल्हन अपने प्रेमी संग चली गई।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं