सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

मुठभेड़ में 50 हजार का ईनामी बदमाश घायल

बाईक-असलहा बरामद, दो साल से था फरार



फूलपुर। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की रात बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 50 हजार का ईनामी बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश के पास से बाइक व असलहा बरामद किया है। बदमाश गाजीपुर जिले का निवासी है और गैंगस्टर के मामले में पिछले दो सालों से वह फरार चल रहा था। 

 जिले की स्वाट टीम को मंगलवार की रात जौनपुर जिले के शाहगंज क्षेत्र से फूलपुर होते हुए गाजीपुर की ओर जाने वाले इनामिया बदमाश के बारे में सूचना मिली और पुलिस सक्रिय हो गई। स्वाट टीम एवं फूलपुर कोतवाली पुलिस संयुक्त रूप से बदमाश की सुरागरशी में जुट गई। रात करीब 12.30 बजे पुलिस ने शाहगंज की ओर से आ रहे बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। पुलिस देखा उसने अपनी बाइक खानजहापुर- सैदपुर मार्ग पर मोड़ा और भागने लगा। अपने पीछे लगी पलिस को देख बाइक सवार सैदपुर मार्ग पर अपनी बाइक फेंक कर पुलिस टीम पर फायर करते हुए पैदल भागने लगा। पुलिस द्वारा आत्मरक्षरत की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी और घेरेबंदी कर उसे काबू में कर लिया गया। उसकी पहचान अमित कुमार निषाद उर्फ भैयालाल निवासी ग्राम पटना थाना क्षेत्र खानपुर जिला गाजीपुर के रूप में हुई। उसके कब्जे से बाइक, तमंचा व तीन जिंदा और तीन खोखा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ जिले के आलावा गाजीपुर व वाराणसी में लगभग दर्जन भर संगीन मामले दर्ज हैं। जिले के मेंहनगर थाने में उसके खिलाफ दर्ज गैंगस्टर के मामले में वह दो वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार घायल बदमाश शराब के अवैध कारोबार के लिए कुख्यात रहा है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं