सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा लालगंज की क्लस्टर बैठक

प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिया लोस चुनाव में जीत का मंत्र

जिलाध्यक्ष सूरज ने कृषि मंत्री का फुलवरिया एक्सप्रेस-वे पर किया स्वागत 


आजमगढ़। फूलपुर/पवई विधानसभा के सकतपुर सुक्खीपुर स्थित बाबा बैजनाथ पीजी कॉलेज में शनिवार को भारतीय जनता पाटी्र के लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति, विधानसभा संयोजक, प्रभारियों की बैठक हुई। बैठक में क्लस्टर प्रभारी व कृषि मंत्री व आजमगढ़ के प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कार्यकर्ताओं चुनाव में जीत का मंत्र दिया। इसके पूर्व जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के  नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे फुलवरिया में कृषि मंत्री का स्वागत किया।
 सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता लाभार्थियों से मिलें, चाहे वह सरकार की किसी भी योजना के माध्यम से लाभांवित हुए हो। जिससे इस बार के लोकसभा चुनाव में 400 सीटों से अधिक सीटें जीत कर नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाया जा सके। इसे धरातल पर उतारने के लिए हमें दिन-रात मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि एक-एक पदाधिकारी, चाहें वह बूथ अध्यक्ष हो या पन्ना प्रमुख सभी लोग अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे तो निश्चित ही विजय श्री हासिल होगी। भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता चुनाव तक दिन रात एक कर लालगंज लोकसभा को जिताने का काम करेगा। पूरे जिले में सभी कार्यकर्ता लाभार्थियों के घर-घर जा कर उनसे संपर्क करेंगे। लालगंज का हर कार्यकर्ता शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देश का शत प्रतिशत पालन करेगा।

इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी व किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री घनश्याम पटेल, लोकसभा संयोजक विनोद राय, जिला प्रभारी मुराहू राजभर, निवर्तमान जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय, जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह, योगेंद्र राय, चंद्रजीत तिवारी, जिलामंत्री शैलेंद्र नाथ, अजय यादव, दिलीप सिंह बघेल, प्रबंधक वेद प्रकाश सिंह बादल, अभिषेक सिंह, रामस्वारथ राजभर, विधानसभा प्रभारी रमाकांत मिश्र, संतोष गोंड, अंकुर राय आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं