खास खबर
पुलिस ने शुरू की जांच, एसडीएम भी पहुंचे मौके पर आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर रसूलपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बाद में नई प्रतिमा स्थापित कराई गई। पासीपुर रसूलपुर गांव स्थित शारदा सहायक शाखा खंड-32 के किनारे, राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 50 मीटर दक्षिण मठ गोविंद मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे ग्रामीणों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनुराग कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से नई हनुमान प्रतिमा स्थापित कराकर पूजा-अर्चना भी कराई गई। मौके पर बूढ़नपुर के एसडीएम अभय राज शुक्ल भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी अराजक तत्व द्वारा माहौल बिगाड़ने जैसी बात सामने नहीं आई है। प्रतिमा किन परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त हुई, इसकी जांच की जा रही है। सभी पहलुओं ...
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
लेबल
भाजपा में शामिल हुए बलवंत का सूरज ने किया स्वागत
बलवंत के भाजपा में शामिल होने से मिलेगी मजबूतीः सूरज प्रकाश श्रीवास्वत
सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि मिर्जापुर ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बलवंत यादव के भाजपा परिवार में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा लालगंज लोकसभा को ज्यादा से ज्यादा वोट अंतर जितने का काम करेगी। पूर्व ब्लॉक प्रमुख बलवंत यादव ने कहा कि मैं भाजपा के विचारो से प्रेरित होकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की नीतियों से प्रभावित हो कर पार्टी में शामिल हुआ। इस अवसर पर भाजपा लालगंज के निवर्तमान जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय, लोस प्रभारी घनश्याम पटेल, पूर्व प्रत्याशी मनोज यादव, जिलामंत्री अजय यादव, शैलेंद्र नाथ, उमेश विश्वकर्मा, विशाल श्रीवास्तव, शैलेश प्रजापति, आशीष अस्थाना आदि उपस्थित रहे।
वर्ग :
पूर्वांचल
सर्वाधिक पढ़ीं गईं
Azamgarh: पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित सात कालेजों के मैनेजर शिक्षा माफिया घोषित
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
Video : जहानागंज में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, पार्टी विशेष का झंडा लिए नारा लगाते वीडियो वायरल
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
.jpg)