सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

वाहन चालक मौके से फरार, पुलिस ने शव पीएम को भेजा

मृतक तीन भाई व एक बहन मे तीसरे नंबर का था

आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के रामापुर बाजार में अज्ञात चार पहिया वाहन के धक्के से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस और लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

 अंबेडकरनगर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के नेवादा बाजार निवासी निरंजन यादव 25 पुत्र छोटेलाल यादव शाहगंज से वापस अपने घर नेवादा बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह पवई थाना क्षेत्र के रामापुर बाजार पहुंचा, इस बीच अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी है। जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और निरंजन गिर गया। इस घटना में निरंजन को काफी चोटें आई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई ले गए। जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सीएचसी पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। जबकि घटना स्थल पर लोगों से पूछताछ के आधार पर उक्त वाहन की धरपकड़ की कवायद में जुटी रही। उधर सूचना पर अस्पताल पहुंचे मृत युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बता दें कि मृतक तीन भाई व एक बहन मे तीसरे नंबर का था। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं