सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

भाजपा जिलाध्यक्ष ने वितरित किया स्मार्टफोन, छात्राओं के चेहरे खिले

सगड़ी। सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंजान शहीद स्थित मिर्जा अहसानुल्लाह बेग महिला महाविद्यालय  में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण पाल के नेतृत्व में स्मार्ट फोन वितरित किया गया। स्मार्टफोन पाकर छात्राओं के चेहरे के चेहरे खिले उठे। उत्तर प्रदेश के युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत मिर्ज़ा अहसानुल्ला बेग महिला महाविद्यालय की छात्राओं को स्मार्टफोन एवं टेबलेट वितरण समारोह  का आयोजन सोमवार को विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री कृष्ण पाल वरिष्ठ अधिवक्ता जिला अध्यक्ष भाजपा आजमगढ़ ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। साथ सभी लाभार्थी छात्राओं को स्मार्टफोन एवं टैबलेट वितरित  किया। आगे उन्होंने कहा छात्राओं को नई तकनीकी के साथ ज्ञान अर्जित करने में स्मार्टफोन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही कठिन परिस्थितियों में भी हार ना मानते हुए सदैव आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। इस मौके पर  प्रबंधक मिर्जा आरिफ बेग ने युवाओं को नई तकनीकी उपकरणों से सुसज्जित करने पर राज्य एवं केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया साथ ही  पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के लिए प्रशासन की सराहना  की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी एवं विद्यालय प्रशासन से मिर्जा अराफ़ात बेग , सलमान खान, अमन, प्रीति त्रिपाठी सहित सभी अध्यापिकाएं उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का संचालन सीमा भारती श्रीवास्तव स्टेशन मैनेजर वॉइस ऑफ़ आजमगढ़ सामुदायिक रेडियो द्वारा किया गया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं