सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

बाल कटवाने के विवाद में बदमाशों ने पंडाल में सो रहे युवकों पर बोला हमला

मारपीट की घटना में एक युवक को आई गंभीर चोटें अस्पताल में भर्ती 

पीड़ित की तहरीर की आधार पर चार नामजद में से एक हिरासत में 

एसपी सिटी बोले अन्य की जल्द होगी गिरफ्तारी 



आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र में लक्ष्मी-गणेश पूजा पंडाल में सो रहे एक युवक को दीपावली की रात पहुंचे दस से 12 की संख्या में कुछ बदमाशों ने मारपीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही घायल की तहरीर पर उक्त बदमाशों की तालश में जुटी हैं 

 जानकारी के अनुसर जहानागंज थाना के मक्खापुर गांव में दीपावली के मद्देनजर मां लक्ष्मी और गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। विधि-विधान से पूजा के बाद देर रात पंडाल में कुछ युवक रखवाली के मद्देनजर सोए थे कि इसी बीच दस से 12 की संख्या में कुछ युवक आए और पंडाल में सो  रहे युवकों की पिटाई शुरू कर दी। शोर-शराबे की आवाज सुनकर गांव के लोग वहां आ गए। गांव वालों को आता देख बदमाश वहां से फरार हो गए। इस मारपीट की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव के लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर चार नामजद में एक युवक को हिरासत में लेकर पुछताछ में जुटी है। इस संबंध में एसपी सिटी शैलेंद्र यादव ने बताया कि कुछ दिनो पहले एक सैलुन में दो युवको के बीच विवाद हो गया था। इसी का बदला लेने के लिए कुछ युवक दीपावली की रात पंडाल में मौजूद युवकों पर हमला बोल दिया। उन्होंने बताया कि मामले में घायल पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर चार नामजदों में से एक युवक को हीरासत में लेकर पुछताछ की जा रही है। अन्य की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं