सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ समेत तीन की मौत

तीन घायलों का चल रहा उपचार 

ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों सहित एक अधेड़ की मौत हो गई। जबकि तीन युवकों का अभी अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं दीपावली से एक दिन पहले हुई मौत से तीनों मृतकों के परिवार में कोहराम मचा है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। दूसरी तरफ पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

प्रतिकात्मक फोटो

बरदह थाना के भूलनडीह गांव निवासी फेकू राम 65 शनिवार की शाम बाइक से दवा लेने जा रहा था। अभी वह ज्यूली बाजार पहुंचा ही था कि ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 एंबुलेंस से उसे उपचार के लिए सीएचसी बरदह ले गए, हालत गंभीर देखा डाक्टरों ने रेफर कर दिया। परिवार के लोग जौनपुर स्थित अस्पताल ले गएद्व जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अधेड़ की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी पार्वती देवी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पंचनामा बना शव परिजनों को सौंप दिया। जबकि ईट ले जा रहे ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।  इसी क्रम में एक अन्य घटना में बर्रा गांव के मोड़ के पास रविवार की देर शाम को बर्रा गांव निवासी विनित सिंह 35 पुत्र हवलदार ट्रैक्टर से धान लादकर घर जा रहा था। अनियं़ित्रत होकर नीचे गिर गया और चक्के के नीचे आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पत्नी नीतू और मां संगीता का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो पुत्री एक पुत्र है, तीन भाइयों में बड़ा था। घर पर रह कर खेती-बारी का काम करता था। वहीं एक अन्य घटना मे कमालपुर मोड़ के पास बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें बर्रा गांव निवासी हिरेंद्र 35 पुत्र शिवामुरत विकास 27 पुत्र फूलचंद्र और दूसरी बाइक पर सवार जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना के जमुहाई गांव निवासी मुकेश राजभर 20, राजेश पुत्रगण स्व. राजकुमार घायल हो गए। चारों घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल जौनपुर ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। मृतक राजेश दो भाईयों में बड़ा था; तीन दिन पहले मुंबई से घर दीपावली मानने आया था। मुंबई में रहकर फर्नीचर का काम करता था। घटना की जानकारी होने पर मां सुभावती देवी समेत परिजनों का रो-रो बुरा हाल रहा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं