सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

वृद्धों के साथ थानाध्यक्ष निजामाबाद ने मनाई दीवाली

फल और मिष्ठान का किया वितरण



फरिहां। निजामाबाद तहसील के बधौरा इनामपुर स्थित वृद्धाश्रम में रविवार को थानाध्यक्ष निजामाबाद सच्चिदानंद यादव ने वृद्धजनों के साथ दीपावली का पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने फल और मिष्ठान का वितरण किया और पर्व की शुभकामनाएं दी।  

 बघौरा इनामपुर स्थित वृद्ध जन आश्रम में रह रहे वृद्ध सुबह से दीपावली पर लोगों के आने का इंतजार करते रहे। लेकिन शाम तक कोई नहीं पहुंचा था। लेकिन जब शाम को थानाध्यक्ष निजामाबाद अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे तो उनकी खुशी देखते ही बन रही थी। इस दौरान थानाध्यक्ष निजामाबाद ने की वृद्धों के साथ दीप जलाए और उनको उपहार, मिष्ठान आदि भेंट कर आर्शीवाद लिया। साथ ही उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान वहां मौजूद डॉ. इमरान ने वृद्धजनों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर निःशुल्क उनसे इलाज करा सकते हैं। इस अवसर पर फरिहा ग्राम प्रधान अबू बकर खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।  

सर्वाधिक पढ़ीं गईं