सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

बोलेरो-ऑटो की आमने-सामने टक्कर मे ऑटो चालक की मौत

केशव को जंगल के पास हुई दुर्घटना


आजमगढ़।
जीयनपुर कोतवाली के आजमगढ-गोरखपुर मार्ग पर केशवपुर जंगल के पास बीती रात साढ़े आठ बजे बोलोरो और ऑटो रिक्शा की भिड़ंत हो गई। जिसमें ऑटो चालक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल बोलेरो सवार दो लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

  जानकारी के अनुसार बुधवार की रात लगभग साढे आठ बजे ऑटो चालक 35 जितेंद्र यादव मुबारकपुर थाना के लाडो बलिया अपने घर जा रहा था। वहीं सेवानिवृत अध्यापक 68 अशोक राय पुत्र बच्चा राय अपनी पत्नी का इलाज करा कर अपने घर वापस लौट रहे थे। बोलोरो 30 सोनू राय साल चला रहा था। दोनों वाहन अभी केशवपुर जंगल के  पास पहुंचे ही थे कि दोनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जोरदार की टक्कर की आवाज सुन आस-पास के गांव के लोग वहां पहुंच गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को देने के साथ एंबुलेंस को बुलाया। घटना में घायल आटो चालक को लोग अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं बोलेरों में चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी का उपचार अस्पताल में चल रहा है। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं