सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

लालगंज भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ठेकमा में जोरदार स्वागत

कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान से कोई समझौता नहींः सूरज प्रकाश श्रीवास्तव


आजमगढ़ठेकमा और बरदह मंडल के भाजपा की ओर से रविवार को ठेकमा ब्लाक सभागार में लालगंज भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। ब्लाक में पहुंचने से पहले सूरज का कार्यकर्ताओं ने सरायमोहन, राजेपुर, उदय गैस एजेंसी के पास फूलों से स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कोई भी समस्या हो निसंकोच मिले, उसका समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जो जिम्मेदारी सौंपी है वह कार्य किसी अन्य पार्टी में संभव नहीं है। अपने स्वागत से अभिभूत सूरज प्रकाश ने सभी का आभार प्रकट किया। अध्यक्षता ठेकमा मंडल अध्यक्ष संतोष चौबे व बरदह मंडल अध्यक्ष बृजेश राय ने किया। इस मौके पर लोकसभा प्रभारी लालगंज एवं पूर्व प्रत्याशी निजामाबाद विनोद राय, डीसीएफ के अध्यक्ष चंदेश्वर राय, अनिल राय, जिला मीडिया प्रभारी पंकज राय, श्री प्रकाश राय, संदीप राय, जिला मंत्री प्रमोद राय, विजय राय मुन्ना, अरुण राय बबलू, ठाकुर प्रसाद सिंह, धीरज मिश्रा, रविकांत राय पिंटू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विशाल राय शोले, अरुणेश राय, रवि शंकर राय, कुशल सिंह गौतम, अश्वनी राय एडवोकेट, मुन्ना तिवारी, विजय शंकर तिवारी, अवनीश राय, अरुण सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं