सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

बच्चों के साथ गंदी हरकते करते गुरू जी अभिभावकों ने पकड़ा

कंपोजिट विद्यालय कटघर पर तैनात है प्रधानाध्यापक

पहले भी कर चुका है कई बार ऐसी हरकत


आजमगढ़। एक गुरू जी को अभिभावकों ने रविवार को स्कूल पर बच्चों के साथ गंदी हरकत करते पकड़ लिया। मामला थाने पर पहुंचा है और अभिभावकों ने संयुक्त रुप से गुरू जी के खिलाफ तहरीर भी दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। घटना को लेकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया है।
सिधारी थाने पर पड़ी तहरीर के अनुसार अभिभावकों का आरोप है कि कंपोजिट विद्यालय कटघर पर तैनात प्रधानाध्यापक रविवार को बच्चों के साथ गंदी हरकत कर रहे थे। ऐसा वे पूर्व में भी कर चुके है और ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ा भी था। माफी मांग लिए जाने के कारण उस समय शिकायत नहीं किया गया था। रविवार को शासन के निर्देश पर स्वच्छता अभियान को लेकर विद्यालय खुला हुआ था। काफी संख्या में बच्चे स्कूल आए थे। जहां प्रधानाध्यापक द्वारा मासूम बच्चों के साथ गंदी हरकत किया जा रहा था। इसकी जानकारी होने पर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को देखते ही आरोपी प्रधानाध्यापक भड़क उठा और ग्रामीणों को गालियां देने के साथ ही धमकी भी देने लगा। इसके बाद ग्रामीण सिधारी थाने पर पहुंचे और प्रधानाध्यापक के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है। वहीं प्रकरण की जानकारी होने पर आरोपी
शिकायत सामने आयी है, पुलिस जांच की कवायद में जुटी है। अभी प्रधानाध्यापक को हिरासत में नहीं लिया गया है। जांच में यदि आरोप सही पाए जाते है तो मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -गौरव शर्मा, सीओ सिटी, आजमगढ़।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं