सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

बेवजह मनबढ़ ने वृद्ध पर ईंट पत्थरों से किया हमला, मौत

गांव में एक व्यक्ति से झगड़े के बाद दिया घटना को अंजाम
आरोपी युवक और पिता पुलिस की गिरफ्त में


आजमगढ़।
एक मनबढ़ युवक ने बीती रात बेवजह ही एक वृद्ध पर ईट-पत्थर से हमला कर दिया। इस घटना में वृद्ध को गंभीर चोटें आई, जब तक परिवार के लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई। उधर युवक वृद्ध की हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, और आरोपी के पिता को हिरासत में ले ली। साथ ही आरोपी की तलाश में जुट गई,  देर रात पुलिस ने आरोपी को भी पकड़ लिया। उधर वृद्ध की मौत के बाद परिवार में कोहराम है। 

 जानकारी के अनुसार मृतक छट्टू राम 70 निजामाबाद थाना के शेखपुर दाउद का निवासी था। ग्रामीणों के अनुसार बृहस्पतिवार की रात 11 बजे उसके ही पट्टीदार दिनेश 28 पुत्र बाबू राम ने ईंट-पत्थर से उस पर हमला बोल दिया। इस हमले में छट्टू को गंभीर चोटें आईं, जब तक लोग उसे उपचार के लिए ले जाते उसकी मौत हो गई। वृद्ध की मौत के बाद युवक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और  उसके पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। फरिहां चौकी इंचार्ज सुल्तान सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर वृद्ध की मौत के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा है। मृतक की पांच बेटियां हैं। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी युवक की गांव में किसी से विवाद हुआ था, वहां से लौटने के बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया। बताते चलें कि फरवरी 2023 में आरोपी युवक दिनेश राम ने मृतक के घर में चोरी की भी घटना को अंजाम दिया था। इसी बात को लेकर दोनों परिवार में रंजिश चल रही थी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं