सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर फटा बोलेरो का टायर

चौकी इंचार्ज सहित चार घायल, सदर रेफर


आजमगढ़। एक मामले में घटना की जांच कर लौट रहीं पवई पुलिस की गाड़ी का टायर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर फट गया। इसके चलते वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में चौकी इंचाजी सहित चार घायल हो गए। आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफ पर कर दिया। 

 जानकारी के अनुसार पवई पुलिस ने सुल्तानपुर जिले में एक मामले में दबिश देकर प्राइवेट वाहन से मंगलवार को लौट रही थी। टीम अभी अखंडनगर थाना के सजनपुर गांव के पास पहुंची थी कि वाहन का टायर फट गया। टायर फटने से बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, और पलट गई। इस घटना में वाहन में सवार चौकी इंचार्ज मित्तूपुर धर्मेंद्र कुमार सिंह सहित महिला कांस्टेबल विजेता पांडेय, कांस्टेबल बसंत कुमार और चालक अनिल कुमार घायल हो गए। घायल पुलिसवालों को यूपीडा की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं