सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

सर्प दंश से युवक की मौत दाना, भुजने के साथ साप पकड़ने का करता था कार्य

मौत से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल


ठेकमा।
बरदह थाना के बिकापुर गांव निवासी एक युवक को रविवार को साप ने काट लिया। परिवार के लोग जब तक उसे अस्पताल ले जाते, उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

 बरदह थाना के बिकापुर गांव निवासी बिंदु गौड़ 35 पुत्र जियालाल गौड़ दाना भुजने के साथ साप पकड़ने का कार्य करता था। कुछ दिन पूर्व कहीं से साप पकड़कर लाया था, उसे जंगल में छोडने वाला था, लेकिन कहीं अन्य कार्य में व्यस्त होने के नाते उसे घर में ही रखा था। रविवार को उसे छोड़ने के लिए वह उसे टोकरी खोला तो साप ने उसे काट लिया। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री है। युवक की मौत से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर हाल बुरा है। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं