सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

रानी पोखरा में उतराया मिला दिव्यांग का शव

पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेज, शिनाख्त में जुटी


रानी की सराय।
थाना क्षेत्र स्थित रानी  पोखरा में गुरूवार की सुबह एक दिव्यांग का शव उतराया मिला। पोखरे पर व्यायाम करने पहुंचे लोगों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज शिनाख्त में जुट गई। 

रानी की सराय थाना के रानी पोखरे में सुबह से एक दिव्यांग का शव उतराया मिला। उधर टहलने व व्यायाम करने पहुंचे लोगों ने देखा कि रानी पोखरा के पक्की सीढ़ी के पास एक दिव्यांग का शव पानी में उतराया हुआ है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार रात को दिव्यांग का वाकर पोखरे के पास पड़ा हुआ था। लेकिन किसी को दिव्यांग की पोखरी में डूबने की भनक नहीं लग सकी। लेकिन सुबह को उसका शव पानी पर उतराया मिला। मृतक दिव्यांग आसमानी पैंट पहना हुआ था। जबकि गमछा सफेद शर्ट व वाकर सीढ़ी पर थे। दिव्यांग की उम्र लगभग 45 साल थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम को भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक पहचान नहीं हो सकी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं