सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्षों की सूची जारी

सूरज को मिली बड़ी जिम्मेदारी, लालगंज जिलाध्यक्ष बने
कृष्णपाल बने आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष



आजमगढ़। 2024 लोक सभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी में बड़े बदलाव जारी है। जिले में दोनों जिलाध्यक्षों की छुट्टी कर दी गई हैं। साथ ही नए जिलाध्यक्षों के नामों की सूची प्रदेश अध्यक्ष ने जारी कर दिया। जिसमें कृष्णपाल को आजमगढ़ और सूरज प्रकाश श्रीवास्तव को लालगंज का जिलाध्यक्ष बनाया है। 

अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने अपने अभियान का आगाज कर दिया है। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सदस्य विधान परिषद (पूर्व मंत्री, उप्र सरकार) भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने के श्मेरा बूथ, सबसे मजबूतश् अभियान के तहत 12 नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी। सूची जारी होते ही जिले में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई। नई सूची के क्रम में आजमगढ़ से कृष्णपाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि लालगंज से सूरज प्रकाश श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी की गई सूची की जानकारी होते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। दोनों जिलाध्यक्षों को बधाई देने का तांता लगा रहा। बताते चलें कि आजमगढ़ से पूर्व में गोपालपुर विधानसभा से कृष्णपाल चुनाव लड़ चुके हैं, जबकि लालगंज से जिला महामंत्री का पद संभाल रहे सूरज प्रकाश श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष बनाया है। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं