सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

वोटर चेतना महाअभियान चलाएगी भाजपा, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

लोकतंत्र को मजबूत करेगा यह महाभियानः विजय बहादुर पाठक

आजमगढ़। नगर क्षेत्र स्थित नगर भाजपा कार्यालय में गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी लालगंज व आज़मगढ़ की ओर से शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर वोटर चेतना महाअभियान जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव कुमार सिंह और समापन जिलाध्यक्ष भाजपा लालगंज ऋषिकांत राय ने किया। संचालन कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव और जिला महामंत्री नन्हकू राम सरोज नेे किया।

 कार्यशाला की शुरूआत मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि यह महाअभियान पार्टी लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए चलाने जा रही है। जिसमें चुनाव आयोग द्वारा चलाये गए मतदाता पुनरीक्षण में कार्यकर्ताओं के साथ लगकर 18 वर्ष की आयु के युवाओं का नाम मतदाता सूची में बढ़ाने का कार्य करना है।  उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि सहित सभी कार्यकर्ता इसमें महाअभियान से जुड़कर कालेज, सब्जी मंडी सहित सार्वजनिक स्थलों पर कैंप लगाकर, लोगों को वोटर बनाए है। इस अभियान को भाजपा कई चरणों में चलाएगी। हर बूथ पर कम से कम 50 नए वोटर बनाना है। इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को महाभियान की सफलता के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर पूर्व सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर, प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा घनश्याम पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय,वोटर चेतना महाअभियान के क्षेत्रीय सह संयोजक अजय सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सदर अखिलेश मिश्रा गुड्डू, पूर्व प्रत्याशी निज़ामाबाद मनोज यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीकृष्ण पाल, संचिता श्रीचौहान, जिला महामंत्री पवन सिंह मुन्ना, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा, जिला महामंत्री हरीश तिवारी, विनोद उपाध्याय, क्षेत्रीय संयोजक श्रम प्रकोष्ठ रमाकांत मिश्रा उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं