सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की नई टीम मनोनीत

मंडल अध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने नई टीम का किया मनोनयन

विजय कुमार अग्रहरी जिला इकाई के बने जिलाध्यक्ष

शिल्पी अग्रवाल जिला महिला इकाई की बनी जिलाध्यक्ष

पूर्वांचल संवाद

आजमगढ़। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के आजमगढ़ मंडल अध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में जिला इकाई और जिला महिला इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की है। उन्होंने बताया कि विजय कुमार अग्रहरी को जिलाध्यक्ष और ओम प्रकाश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष मनोनीती किया गया है।  इसी क्रम में राजेश अग्रवाल, सत्येदव अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, आशीष बर्नवाल गगन अग्रवाल, आदर्श स्वरूप वर्मा और अमृत अग्रवाल को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं गजेंद्र कुमार वर्मा और सुनील अग्रवाल को महामंत्री मनोनीत किए गए है। जबकि श्रेय अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, विष्णु गुप्ता, मनु कुमार रस्तोगी, सौरव सेठ और विकास अग्रवाल को मंत्री मनोनीत किया गया है।
विवेक अग्रवाल ने बताया कि जिला महिला इकाई टीम का का अध्यक्ष शिल्पी अग्रवाल को मनोनीत किया गया है। जबकि प्रियंका अग्रवाल, नमिता अग्रवाल, छाया अग्रवाल और लता अग्रवाल को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है, इसी प्रकार निशी अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, वंदन गुप्ता, अलका अग्रवाल को मंत्री मनोनीत किया गया है। वहीं खुशबू अग्रवाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उन्होंने बताया कि मोनिका अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, अराधना अग्रवाल और नीतू चोपड़ा को कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। विवेक अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों सहित सदस्यों को उनके मनोनयन पर बधाई दी। बताया कि आगामी 27 अगस्त को एक कार्यक्रम का आयोजन कर सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं