सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

ओमप्रकाश राजभर का गाजे-बाजे के साथ किया स्वागत

चुनाव में पार्टी की रणनीति पर विचार-विमर्श
500 ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता

ठेकमा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं ने लालगंज विधानसभा क्षेत्र के गिडउर में राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर उनका गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया।
 कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रीयध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजसेवी शैलेंद्र सिंह गुडु सहित वाराणसी, जौनपुर सहित जिले के 500 लोगों को पीला गमछा पहना कर पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा आम चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता एकजुट हो कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने में लग जाए। उन्होंने कहा कि पीएम और गृहमंत्री अमित शाह से वादा किया है कि उतर प्रदेश ही नहीं बिहार, झारखंड, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में हमारी पार्टी के कार्यकर्ता हैं जो पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्षेत्र के मार्टिनगंज की धरती पर उतारने के लिए लगे है। हमने उनको विश्वास दिलाया कि पूर्व में प्रदेश में 66 लोकसभा सीटे मिली थी, आपके आने के बाद प्रदेश की 80 लोकसभा सीटे दिलाने का कार्य पार्टी करेगी। प्रदेश में उपचुनाव का बिगुल बज चुका है, घोसी उपचुनाव, 2024 का रिर्हसल है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को विश्वासा दिला कर आया हूं कि घोसी विधानसीट से भाजपा के घोषित प्रत्याशी को जीता कर वापस आऊंगा। उप चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रचार प्रसार में लग जाए। इस दौरान अरविंद सिंह, धर्मेंद्र सिंह पप्पू, अभिषेक मिश्रा, गंगाशरण सिंह, विनोद सिंह, रंजीत सिंह, दिलीप गुप्ता, सुरेश सरोज, शेखर सरोज, राजेंद्र चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं