सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

पुत्र ने मां को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

बीच-बचाव करने गए पिता को भी मारापीटा

जख्मी हालत में पिता जान बचाकर भागा

पिता की तहरीर पर पुलिस ने पुत्र हिरासत में 

अतरौलिया। मामूली विवाद रविवार की सुबह अतरौलिया कस्बा में पुत्र मां की पीट-पीटकर जहां हत्या कर दी, वहीं बीच-बचाव में आए पिता को भी मारपीट घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 अतरौलिया कस्बा के खानपुरफतेह वार्ड निवासी देवी प्रसाद पुत्र स्व. रामप्रताप अपने एकलौते पुत्र राजकुमार, पत्नी गुलाबी देवी और बहू के साथ रहते हैं। रविवार को परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान पुत्र राजकुमार उर्फ राजू सोनी ने अपनी मां को पिटाना शुरू कर दिया। पिता जब बीच-बचाव करने पहुंचे तो पुत्र ने उसकी भी पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच मां गुलबी देवी घर की सीढ़ियों से गिर गई। जिससे उसके सिर में काफी चोटें आई। पिता जब तक पत्नी को उपचार के लिए ले जाने का प्रयास करते उसकी मौत हो गई। उधर इस बीच किसी ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दे दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने पुत्र को हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। वही पिता देवी प्रसाद ने पुलिस को बताया कि घर में कई दिनों से विवाद चल रहा था, आज सुबह विवाद काफी बढ़ गया, जिस पर पुत्र ने अपनी मां की जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में अतरौलिया थाना प्रभारी प्रभेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पिता देवी प्रसाद ने तहरीर दी है, आरोपी बेटे को हिरासत में लिया गया है। जबकि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं