सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ मार्टिनगंज ब्लॉक इकाई का चुनाव

चंद्रभान सिंह ब्लाक अध्यक्ष, पुनवासी राम बने कोषाध्यक्ष 

ठेकमा। रविवार को खंड ​शिक्षा कार्यालय मार्टिनगंज के सभागार में रविवार की सुबह उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ त्रयवार्षिक अधिवेशन की शुरूआत हुई। इस दौरान ब्लॉक इकाई मार्टिनगंज के पदा​​धिकारियों का चुनाव संपन्न कराया गया। जिसमें चंद्रभान सिंह 252 मत पाकर अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

रविवार की सुबह मार्टिनगंज ब्लाक सभागार में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक ​शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष का चुनाव पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुआ। इस दौरान 432 वोटों में से 420 मत पड़े। जिसमें चंद्रभान सिंह को अध्यक्ष पद के लिए 252 मत और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रणनंजय सिंह को 168 मत प्राप्त हुआ। इस प्रकार अध्यक्ष पद पर 84 वोट से चंद्रभान सिंह विजई हुए। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए पुनवासी राम को 216 और ऋषिकेश यादव को 191 वोट मिले। 25 वोटों से पुनवासी राम विजेता रहे। चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को जिले से आए पदा​धिकारियों ने बधाई दी। इस अवसर पर राज नारायण यादव, सुरेंद्र कुमार, राकेश यादव, आलोक सिंह, संदीप, विजय कुमार, प्रमोद यादव, संतोष, प्रियांशु, अवनीश, अशोक आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं