सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

एसडीएम ने किया बाढ़ चैकियों का निरीक्षण, बांटा किट

उपजिलािधकारी सगड़ी अतुल गुप्ता ने लापरवाही पर दी कार्यवाही की चेतावनी

लाटघाट। उपजिलािधकारी सगड़ी अतुल गुप्ता ने गुरूवार को महुला गढ़वल बांध पर बने सभी दसों बाढ़ चैकियों का निरीक्षण किया। उन्होंने बारिश के मौसम को देखते हुए व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त रखने का निर्देश दिया। चेतावानी दी कि यदि किसी कार्य में लापरवाही मिली तो कार्यवाही की जाएगी
 गुरूवार को उपजिलाधिकारी सगड़ी ने महुला गढ़वल बांध पर बाढ़ चैकी दाम महुला, गांगेपुर, हाजीपुर, जमुवारी, इस्माइलपुर, हैदराबाद, कुड़ही, शिवपुर, सदैवगंज, उलटहवा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ चैकियों पर किट का वितरण किया। एसडीएम ने ग्रामीणों से वार्ता कर व्यवस्था की जानकारी ली। नाविको से बारिश के मौसम में पूरी तरह से सक्रिय रहने के निर्देश दिया। कहा कि यदि किसी प्रकार की शिकायत आती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी बाढ़ चैकिया सक्रिय हैं। जो कमियां हैं उसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। 


 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं