सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

अराजकतत्वों ने कुंए में तोड़कर फेंका अंबेडकर जी की प्रतिमा, लोगों में गुस्सा

पुलिस के समझाने पर माने लोग, लगवाई गई नई प्रतिमा

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना के शेखवलिया गांव कुछ अराजकतत्वों ने बीती रात संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़कर कुएं में फेंक दिया। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो लोग आक्रोशित हो उठे। उधर सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और नई प्रतिमा स्थापित कराने की कवायद में जुट गई।

 जिले में एक बार फिर से संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने का मामला सामने आया है। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के शेखवलिया गांव के बाहर काली माता का मंदिर है। इसी मंदिर के मैदान में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा भी स्थापित थी। गुरुवार रात अराजक तत्वों ने प्रतिमा को चबूतरे से उखाड़ फेंका। पास स्थित कुएं में प्रतिमा को फेंक कर उस पर कूड़ा डाल दिया। शुक्रवार सुबह ग्रामीण जब मंदिर की तरफ गए तो डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा गायब देख कर आक्रोशित हो उठे। कुछ ही देर में काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और हंगामा करने लगे। जानकारी होते ही गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को समझा-बुझा कर शांत कराया। पुलिस ने खोजबीन कर कुएं से बाबा साहेब की प्रतिमा को भी बरामद किया। एसओ विजय प्रकाश मौर्य ने आश्वासन देकर शांत कराया और तत्काल ग्राम प्रधान, दो पुलिस कर्मी व कुछ ग्रामीणो को नई प्रतिमा लाने के लिए भेज दिया। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं