सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक गोली लगने से मौत

पुलिस ने शव पीएम को भेजा, जांच में जुटी

लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रेतवाँ चन्द्रभानपुर में एक युवक का शव उसके आवास में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस के अनुसार युवक की कनपटी पर गोली लगने से मौत हुई है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि हत्या है या आत्महत्या। उधर युवक की मौत से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

 जानकारी के अनुसार सूरज यादव 26 पुत्र भोला यादव उर्फ लल्लू यादव गाजीपुर के सादात थाना के भूवरपुर का निवासी था। भोला यादव कई वर्षों से लालगंज के रेतवां चंद्रभानपुर में किराए के मकान में परिवार के संग रहते हुए  चाय की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।  इस दौरान रेतवाँ चन्द्रभानपुर में एक जमीन ले रखी थी।जिस पर विवाद चल रहा था। कुछ दिन पूर्व परिवार में शादी होने के कारण सभी लोग गाजीपुर चले गए थे। परिजन सूरज से बात करने के लिए फ़ोन करने लगे तो देर रात तक जब सूरज यादव का मोबाइल नहीं उठा तो परिजन किसी आंशका को देखते हुए रेतवाँ चंद्रभानपुर विवादित जमीन पर पहुंचे। जहां टिन शेड डालकर सूरज यादव रहा करता था। अंदर जाने के बाद पता चला कि सूरज के दाहिने कनपटी पर गोली मारी गई है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस पहुंच गई और जांच में जुट गई शव के पास से ही तमंचा एवं कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया। साथ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं