सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

युवती संग दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

अश्लील वीडियो दिखा दो बार कटवा चुका था युवती की शादी

आजमगढ़। सरायमीर थाना पुलिस ने युवती संग दुष्कर्म कर वीडियो बना वायरल करने के आरोपी को खपड़ा गांव चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान किया है।

 जानकारी के अनुसार शनिवार की रात युवती के परिजनों ने सरायमीर थाने में नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया था। तहरीर में परिजनों ने बताया कि चकिया दुबेरामपुर गांव के सुरेंद्र यादव ने उसके परिवार की युवती को बहला-फुसला कर दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। उक्त वीडियो दिखा कर वह युवती के साथ बार-बार संबंध बनता रहा। युवती ने जब इंकार करती तो वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। इस बीच युवती की शादी तय होने पर सुरेंद्र ने अश्लील वीडियो उसके ससुराल वालों को दिखा कर शादी भी कैंसिल करा दिया। किसी तरह दूसरे जगह पर लड़की की शादी तय हुई। सुरेंद्र वहां भी उक्त वीडियो दिखा कर शादी काट दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश में जुट गई। सोमवार की सुबह पांच बजे पुलिस ने नामजद आरोपी सुरेंद्र को खपड़ा गांव जाने वाले चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं