सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

असलहे के बल पर जनसेवा केंद्र प्रतिनिधि से साढ़े सात लाख की लूट

बेलईसा मंडी के पास बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

आजमगढ़। बेलइसा मंडी के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक जनसेवा केंद्र प्रतिनिधि से लगभग साढ़े सात लाख रुपये लूट लिए। सूचना मिलते ही एसपी सहित रानी की सराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

 रानी की सराय थाना क्षेत्र के बेलईसा मंडी के पास शुक्रवार को अपाचे सवार अज्ञात लुटेरों ने जनसेवा केंद्र प्रतिनिधि से असलहे के बल पर सात लाख 46 हजार की छिनैती की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि सिधारी थाना क्षेत्र निवासी गोपाल कुमार 20 पुत्र संतलाल बैग में सात लाख 46 हजार रूपया लेकर बाइक से जा रहा था। इसी बीच अपाचे से आए दो बदमाश  गोपाल कुमार के बगल बाइक लगा दिया और कनपटी पर असलहा सटा दिया और रूपयों से भरा बैग छिनकर शहर की तरफ फरार हो गए। इस मामले की जानकारी मिलते ही एसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी शैलेंद्र लाल, सीओ गौरव शर्मा, रानी की सराय थाना की फोर्स सहित एसओजी और सर्विलांस टीम मौके पर पहुंच गई। मामले की जांच में जुट गई है। मौके पर पहुंचे एसपी अनुराग आर्य ने इलाके के सभी सीसी टीवी के फूटेज चेक करने का निर्देश दिया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं