सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

लाईव सुसाइड, सोशल मीडिया पर लाइव आकर युवती ने खाया जहर

युवती ने प्रेमी को बताया यह कदम उठाने का जिम्मेदार

‌आजमगढ़। सोशल मीडिया पर युवती द्वारा आत्महत्या करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती अपने पेट में बच्चा होने की बात करते हुए कोई जहरीला पदार्थ खाते हुए दिखाई दे रही है। इस कृत्य के लिए युवती ने अपने प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया है। उधर घटना के बाद युवती की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार उक्त युवती हाथों कुछ ‌जहरीला पदार्थ लेकर उसे घोल रही है और रोते हुए वीडियो बना रही है और कह रही है कि उसकी मौत का जिम्मेदार उसका प्रेमी है। वह उससे काफी परेशान हो गई है। उसके पेट में उसका बच्चा है। उसने जब उससे शादी की बात की तो वह मुकर गया और बच्चा गिराने की बात कर रहा है। वहीं उसकी शादी भी दूसरी जगह तय हो गई है। यही नहीं उसका भाई उसे जान से मारने की धमकी देता रहता है। इसके बाद वह वीडियो में घोले गए सिंदूर को पीते हुए दिखती है। वहीं जब उसकी हालत खराब होती है तो परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हैं। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं इसकी शिकायत ट्विटर पर आजमगढ़ पुलिस से की गई है। जिस पर बिलरियागंज पुलिस को जांच करने का निर्देश दिया गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं