सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

बिजली कटने के चलते पति और पत्नी के बीच हुआ विवाद

पति ने पत्नी को धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट

पुलिस ने पति को लिया हिरासत में, शव पीएम को भेजा

आजमगढ़। कंधरापुर थाना के नामदारपुर में बिजली कटने को लेकर पति और पत्नी में विवाद हो गया। गुस्साए पति ने पत्नी की धारदार ह‌थियार से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं आरोपी पति की तलाश में जुटी है। विवाहिता की मौत से बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार कंधरापुर के नामदारपुर गांव निवासिनी सुनीता (40) की गांव निवासी मुन्ना से दूसरी शादी हुई थी। पहले पति से सुनीता के दो पुत्र व एक पुत्री थे। मुन्ना से शादी के बाद भी उसे दो पुत्रियां हुई। शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे घर की लाइट अचानक चली गई। जिसे लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान ही पति मुन्ना ने घर में रखे धारदार हथियार (बांका) से पत्नी सुनीता पर कई प्रहार कर दिया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल विवाहिता को उसका देवर सुग्रीव उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। सुनीता की मौत से बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं