सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

भाजपा जिलाध्यक्ष ने सात को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर किया निष्कासित

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व एवं क्षेत्र नेतृत्व के परामर्श से भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव कुमार सिंह ने सात लोगों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने एवं बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने पर 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। शुक्रवार को जारी प्रेसनोट में भाजपा जिलाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पंचायत जहानागंज से आनंद गुप्ता पुत्र शिवकुमार गुप्ता (क्षेत्रीय महामंत्री पि०मो० गोरखपुर क्षेत्र), नगर पंचायत जहानागंज विमल गुप्ता पुत्र मार्कंडेय गुप्ता (पूर्व शक्तिकेंद्र संयोजक), नगर पंचायत जहानागंज सुश्री प्रिया गुप्ता पुत्री ताडकनाथ गुप्ता (कार्यकर्त्ता), नगर पंचायत महाराजगंज श्रीमती मीना जायसवाल, नगर पंचायत महाराजगंज विशाल जायसवाल, नगर पंचायत जीयनपुर आलोक चौरसिया पुत्र कमलेश चौरसिया (मण्डल अध्यक्ष पि०मो०) और नगर पंचायत जीयनपुर राजेश चौहान पुत्र तिलकु चौहान (वरिष्ठ कार्यकर्त्ता) शामिल हैं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं