सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

भाजपा भीतरघातियों से परेशान, अब भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज ने 17 को दिखाया बाहर का रास्ता

 

आजमगढ़। निकाय चुनाव में अपनों की चुनौतियों से जूझ रही भाजपा अब बागियों पर कार्रवाई की तैयारी में है। एक दिन पूर्व भाजपा जिला कमेटी ने सात बागी पदाधिकारियों को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया था। इसी क्रम में लालगंज जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने अनुशासनहीनता कर रहे भाजपा के पदाधिकारियों के बारे में पार्टी नेतृत्व को जानकारी दी थी। ऐसे में दो दिनों में 24 पार्टी नेताओं को निष्कासित किया जा चुका है।

जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने निकाय चुनाव लड़ रहे 17 बागियों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने बताया कि जिन लोगों को पार्टी से निष्कासित किया गया है उनमें लालगंज के जिला महामंत्री जयप्रकाश जायसवाल, मार्टिनगंज की सदस्य सोना जायसवाल, मार्टिनगंज की अपूर्वा सिंह, सौरभ सिंह बीनू, यशवंत शर्मा सहित संतारा देवी पूर्व मंडल अध्यक्ष लालगंज, इंद्राज चौहान जिला कार्य समिति सदस्य, सुजीत जायसवाल आशू पूर्व जिला उपाध्यक्ष माहुल को पार्टी से निष्कासित किया गया है। इसी क्रम में संजय मोदनवाल कोषाध्यक्ष माहुल, राजेश कुमार मोदनवाल सदस्य, रजनीश कुमार प्रजापति जिला सह संयोजक, विजय कुमार सोनकर मंडल अध्यक्ष फूलपुर, निरहु गौड़ लालगंज, रीता सोनकर कोयलसा मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा, दिनेश मद्धेशिया अतरौलिया, विवेक जायसवाल अतरौलिया और अशोक राय जिला सह संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ शामिल हैं। इन सभी बागियों को छह वर्ष के लिए पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पार्टी इन निष्कासन से यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि भितरघाती और बागियों को बख्शा नहीं जाएगा।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं